फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: फुटपाथों पर अतिक्रमण से बढ़ी परेशानी

Fri, 13 Mar 2026 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। शहर में दुकानदारों की ओर से फुटपाथों पर किए जा रहे अतिक्रमण से राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के बाजारों में दुकानों का सामान फुटपाथों तक फैलने से राहगीरों को सड़क पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है जिससे हादसों का खतरा रहता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार क्षेत्रों में कई दुकानदार अपना सामान फुटपाथों पर सजा देते हैं। इससे पैदल मार्ग पूरी तरह घिर जाता है और लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। खासकर पर्यटकों की संख्या बढ़ने के साथ यह समस्या और गंभीर हो जाती है। एसडीएम नवाजिश खलीक ने बताया कि पर्यटन सीजन से पहले शहर में अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अभियान के दौरान अतिक्रमण पाया गया तो संबंधित दुकानदारों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें