फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमरानी बांध परियोजना : नहर पर कब्जा, 98 कब्जाधारियों को अंतिम नोटिस

Wed, 11 Nov 2026 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
हल्द्वानी, नैनीताल रोड पर विशाल मेगा मार्ट के पास नहर पर किया  गया अतिक्रमण।      अमर उजाला - फोटो : 1
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल रोड में कॉलटेक्स से सौरभ होटल तक अतिक्रमण ने सिंचाई नहर को बंद कर दिया है। कब्जाधारियों ने नहर के ऊपर पक्के निर्माण किए हैं। अब जमरानी बांध परियोजना के तहत गौलावार मेन की इस नहर को चौड़ा करके फिर से बनाया जाना है। इसी नहर से तराई और उत्तर प्रदेश के बरेली-रामपुर के किसानों को सिंचाई के लिए पानी दिया जाएगा।
विज्ञापन

परियोजना अधिकारियों ने चिह्नित 98 अतिक्रमणकारियों को तीसरा और अंतिम नोटिस दे दिया है अगर उन्होंने स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया तो प्रशासन के सहयोग से बलपूर्वक हटाया जाएगा। अतिक्रमण की जद में एक अस्पताल, मॉल समेत कई बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी आ रहे हैं। तीन चरणों में नोटिस भेजने के बाद अब तक पांच लोगों ने स्वतः अतिक्रमण हटा लिया है। उप महाप्रबंधक ललित कुमार ने बताया कि सभी ने नहर निर्माण के दौरान स्वतः अतिक्रमण हटा लेने का आश्वासन दिया है। अतिक्रमण मुक्त होने के बाद यहां नहर का पुनर्निर्माण होगा।


कवरिंग से सड़क होगी चौड़ी, 53.41 लाख का प्रस्ताव

नहर निर्माण के बाद कवरिंग के लिए 53.41 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उप महाप्रबंधक ललित कुमार ने बताया कि नहर बनने के बाद कवरिंग होगी। कवरिंग होने से सड़क की चौड़ाई 3.20 मीटर बढ़ जाएगी। इससे नैनीताल रोड पर जाम से भी राहत मिलेगी और नहर भी सुरक्षित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें