नैनीताल। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद नैनीताल ने प्रांतीय आह्वान पर गेट मीटिंग कार्यक्रम के अंतर्गत कोषागार व जिला पंचायत कार्यालय में गेट मीटिंग कर 18 सूत्री मांगों को जल्द मंजूरी देने की मांग की। परिषद के जिलाध्यक्ष असलम अली ने बताया कि जिले के सभी विकासखंडों व विकास भवन भीमताल में गेट मीटिंग के बाद कार्यक्रम आयोजित कर द्वितीय चरण के लिए रणनीति बनाई गई।
प्रांतीय सचिव रितेश मेहरा ने कहा कर्मचारी वर्ग विगत 15 जनवरी से आंदोलनरत है परंतु अभी तक सरकार की तरफ से कोई सार्थक पहल नहीं की जा रही है। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि सभी निगम, निकाय, विश्वविद्यालय, राजकीय विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, अशासकीय, विद्यालय सहित अन्य कार्मिकों को राज्य कर्मी की भांति सुविधाएं अनुमन्य करने का निर्णय सरकार की ओर से जल्द लिया जाए। इस मौके पर रणजीत सिंह नेगी, नंदन सिंह, नीतू आर्या, मोहित कन्याल, नवीन आर्या, पूजा कन्याल, हिमांशु अधिकारी, पूजा पलडिया, सुनील रावत, गोविंद सिंह भोरयाल, निखिल बिष्ट, सतीश बुधानी, अनिल बहादुर चंद आदि मौजूद रहे। संवाद