हल्द्वानी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को विभिन्न मांगों के लिए कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि यदि लंबित मांगों पर जल्द से जल्द कोई कार्रवाई नहीं हुई तो परिषद आंदोलन के लिए मजबूर होगी।
आईटीआई परिसर में हुई गेट मीटिंग में वक्ताओं ने पुरानी पेंशन बहाली, गोल्डन कार्ड की विसंगति दूर करने, सभी कार्मिकों को 10,16 व 26 वर्ष की सेवा पर पदोन्नति व वेतनमान देने और राज्य के कार्मिकों को केंद्र सरकार की तरह आवास किराया भत्ता देने की मांग की।
उन्होंने कहा कि बार बार मांग के बाद भी सरकार कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं करा रही है। गेट मीटिंग में परिषद के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरजेश कांडपाल, प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रशेखर सनवाल, जिलाध्यक्ष पंकज सनवाल, जगदीश सिंह बिष्ट, राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय संयुक्त मंत्री शेखरानंद पांडे, प्रमोद.जोशी, दिनेश हरबोला समेत कई कर्मचारी शामिल थे।