नैनीताल जिले के कोटाबाग विकासखंड के देवीरामपुर गांव में सोमवार और मंगलवार को हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। 15-20 हाथियों के झुंड ने लगभग 8 बीघा की धान की फसल को रौंद दिया।
नैनीताल जिले के कोटाबाग विकासखंड के देवीरामपुर गांव में सोमवार और मंगलवार को हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। 15-20 हाथियों के झुंड ने लगभग 8 बीघा की धान की फसल को रौंद दिया। ग्रामीणों ने खूब हल्ला मचाया, पटाखे भी फोड़े, लेकिन फिर भी हाथी नहीं भागे और हाथियों ने फसल को बहुत नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
देवीरामपुर निवासी कमल गिरी गोस्वामी ने बताया कि हाथियों के उत्पात को लेकर वन विभाग को भी सूचित किया था, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब सभी ग्रामीण बारी-बारी से रोज रात को जागकर पहरा दे रहे हैं। वन विभाग को कोई ठोस कदम उठाने चाहिए।
गांव में हाथियों से बचाव के लिए सोलर फेंसिंग दी गई, लेकिन कुछ ग्रामीण बिल्कुल सहयोग नहीं कर रहे हैं। सोलर फेंसिंग के नीचे की घास हटाने में भी कोई मदद नहीं करता है। कुछ गांव से सोलर फेंसिंग की बैटरी ही चोरी हो गई। कुछ गांव में बैटरी से बल्ब जलाए जाने की शिकायत आ रही है। ग्रामीणों को सहयोग करना होगा, तभी कोई समाधान हो पाएगा।
-ललित जोशी, रेंजर पवलगढ़ रेंज