फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगा इलेक्ट्रिक ट्रेन का स्पीड ट्रायल

विज्ञापन
हल्द्वानी, काठगोदाम में रेलवे का इलेक्ट्रीफिकेशन का कार्य जोर शोर से चल रहा है, काठगोदाम रेलवे स्
विज्ञापन
हल्द्वानी। पूर्वोत्तर रेलवे के लालकुआं-काठगोदाम रेल खंड के विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

बुधवार को इलेक्ट्रिक ट्रेन का स्पीड ट्रायल किया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर अनिल कुमार शुक्ला बुधवार को नवविद्युतीकृत खंड का निरीक्षण करेंगे और इलेक्ट्रिक ट्रेन का स्पीड ट्रायल किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि विद्युतीकृत रेल खंड के निरीक्षण और स्पीड ट्रायल के दौरान रेल पथ पर न जाएं और ना ही अपने मवेशियों को जाने दें।
विज्ञापन

आज और कल निरस्त रहेगी काठगोदाम-मुरादाबाद विशेष गाड़ी
हल्द्वानी। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने अपरिहार्य कारणों से 29 और 30 जून को काठगोदाम-मुरादाबाद-काठगोदाम विशेष गाड़ी को निरस्त कर दिया है। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि 29 और 30 जून को काठगोदाम से चलने वाली काठगोदाम-मुरादाबाद विशेष गाड़ी (05331) और मुरादाबाद से चलने वाली मुरादाबाद-काठगोदाम विशेष गाड़ी (05332) का संचालन नहीं होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें