सुशीला तिवारी अस्पताल में मरीजों की लगी भीड़ । विज्ञप्ति
हल्द्वानी। लोगों को अपने स्तर से जागरूक होना होगा, क्योंकि कोरोना फिर से पैर पसारने लगा है। जून में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एक सप्ताह के आंकड़ों पर नजर डालें तो 20 संक्रमित मिले हैं।
नैनीताल जिले में पिछले एक सप्ताह में कोरोना के रैपिड और आरटीपीसीआर कुल 1163 टेस्ट हुए हैं। इनमें 20 व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। यानी संक्रमण की दर 1.71 प्रतिशत रही है। हल्द्वानी के बेस अस्पताल में दो या तीन कोरोना संक्रमित प्रति सप्ताह आ रहें हैं। बेस अस्पताल में कोरोना से संक्रमित या संभावित व्यक्तियों की जांच के लिए नियुक्त डॉ. हर्षिता ने बताया कि यहां सिर्फ कोरोना रैपिड टेस्ट किए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमित व्यक्तियों या संक्रमण के संभावितों को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में क्वारंटीन के लिए भेज दिया जाता है। अप्रैल, मई की तुलना में जून में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ी है।
..........
जनपद में पिछले सात दिन में संक्रमण के मामले
तिथि- जांच - संक्रमितों की संख्या
22 391 4
23 178 3
24 173 3
25 110 4
26 11 1
27 229 4
28 71 1