हल्द्वानी। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। अब राज्य की कमान किसके पास होगी? कौन-कौन मंत्री बन सकता है? इसको लेकर कयासबाजी शुरू हो गई है। समीकरणों के आधार पर कयास लगाए जाते रहे। वहीं, भाजपा के जीते जनप्रतिनिधि देहरादून रवाना भी हो गए हैं।
विधानसभा चुनाव शुरू होने के साथ कयासबाजी का दौर शुरू हो गया था। पहले किस सीट पर किसे टिकट मिलेगा? उसको लेकर कयासबाजी हुई। टिकट के बाद किसी सीट पर कौन जीतेगा? पार्टियों का प्रदर्शन कैसा रहेगा? उसको लेकर खूब अंदाजे लगाए जाते रहे। अब परिणाम आ चुके हैं। जो मौजूदा परिस्थितियां हैं, उसके हिसाब से सीएम पद की जिम्मेदारी किसे दी जा सकती है? उसे लेकर कयासबाजी का दौर शुरू हो गया। इसको लेकर कई नाम हवा में तैरते रहे। इसमें नेताओं के अनुभव, पार्टी में मिली अहम जिम्मेदारी से लेकर अन्य समीकरणों के हिसाब से अंदाजा लगाया जाता रहा। कार्यालयों से लेकर आम बातचीत में मतगणना के परिणाम से लेकर भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर बातचीत होती रही।