नैनीताल जिले के भीमताल ब्लॉक में वार्ड नंबर छह जून स्टेट से सोमवार की सुबह 10 बजे मवेशियों के लिए चारा लेने गई लापता गंगा देवी (60) पत्नी राजेंद्र प्रसाद को वन्यजीव ने मौत के घाट उतार दिया। मंगलवार की सुबह जंगल में खाई में महिला का शव पड़ा मिला। वन्य जीव के हमले से महिला की मौत के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
वन विभाग के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने मंगलवार की सुबह महिला के शव को बरामद किया। पूर्व चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया ने बताया कि महिला की मौत वन्यजीव के हमले से हुई है। उन्होंने कहा कि हमला करने वाला बाघ हो सकता है।