फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कोसी नदी में पैर फिसलने से बुजुर्ग की मौत, मछली पकड़ने गए थे...अब मिला शव; परिजनों में कोहराम

Fri, 16 Aug 2024 02:07 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

गरमपानी में ताड़ीखेत ब्लॉक के चापड़ गांव निवासी एक बुर्जुग की रानीखेत पुल के पास कोसी नदी में मछली मारते समय पैर फिसलने से नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मछली मारने गए बुजुर्ग की नदी में पैर फिसलने से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल जिले के गरमपानी में ताड़ीखेत ब्लॉक के चापड़ गांव निवासी एक बुर्जुग की रानीखेत पुल के पास कोसी नदी में मछली मारते समय पैर फिसलने से नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


बुर्जुग बृहस्पतिवार को मछली मारने के लिए कोसी नदी पर गए थे। घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की थी पर उनका पता नहीं चल सका। शुक्रवार की सुबह रानीखेत पुल के पास कोसी नदी में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना एक शिक्षक ने खैरना पुलिस को दी। एसआई धमेंद्र कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग की शिनाख्त अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेत ब्लॉक के चापड़ गांव निवासी गोधन सिंह (68) पुत्र दीवान सिंह के रूप में की। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी।

ये पढ़ें- Bhimtal News: भीमताल झील किनारे और मिनी स्टेडियम में पौधरोपण अभियान, 50 से अधिक छायावाद पेड़ लगाए
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार गोधन सिंह बृहस्पतिवार की रात घर नहीं पहुंचे थे। वह मछली मारकर अपना गुजारा करते थे। कई बार इस वजह से वह समय पर घर नहीं पहुंच पाते थे। भवाली कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि बुजुर्ग के सिर में लगी चोट को देखते हुए पत्थर से पांव फिसलने से मौत का अंदेशा लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल पाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें