फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: 72 साल के बुजुर्ग ने दो साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म, घटना के समय बच्ची के परिजन खेत में थे

Mon, 26 Aug 2024 09:54 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल जिले के बेतालघाट क्षेत्र में दो वर्षीय बच्ची के साथ उसके रिश्ते के दादा ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

नैनीताल जिले के बेतालघाट क्षेत्र में रविवार को मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया। यहां दो वर्षीय बच्ची के साथ उसके रिश्ते के ही दादा ने दुष्कर्म किया। बीडी पांडे अस्पताल में बच्ची का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट पेश करने की तैयारी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार जिले के बेतालघाट क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की शाम को पति-पत्नी खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान उनकी दो वर्षीय बच्ची घर के आंगन में खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला 72 वर्षीय बुजुर्ग बच्ची को मकान के पीछे ले गया। जब बच्ची के रोने की आवाज आई तो वहां खेल रही दूसरी बच्ची ने इसकी सूचना बच्ची की मां को दी। जब बच्ची की मां घर पहुंची तो देखा कि पड़ोसी बुजुर्ग बच्ची के साथ संदिग्ध अवस्था में था।

बच्ची के गुप्तांग से रक्त भी बह रहा था। इससे परिजन घबरा गए। बताया जाता है कि बुजुर्ग ने बच्ची को छीनने गई मां के साथ भी मारपीट कर दी। परिजन किसी तरह बच्ची को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से उसे बीडी पांडे अस्पताल रेफर कर दिया। बीडी पांडे अस्पताल में बच्ची का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Nainital News: मोबाइल पर बात करता मिला चीता कांस्टेबल, एसएसपी ने दिए निलंबन के आदेश

डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल ने बताया कि बच्ची के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। इधर सीओ सुमित पांडे ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर 72 वर्षीय आरोपी के खिलाफ पोक्सो की धारा 5/6 व बीएनइस की धारा 65 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट पेश करने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें