फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani Murder: पापा! बचा लो...मुझे मार डालेगा, अमित के साथ हुई हैवानियत से सदमें में आया बड़ा भाई हर्षित

Fri, 08 Aug 2025 12:44 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

गौलापार के पश्चिमी खेड़ा गांव में 11 साल के बालक की गला काटकर हत्या कर दी गई। हर्षित को उसके भाई अमित की मौत ने झकझोर दिया है। वह तरह-तरह की बातें कर रहा है। उसकी बात का हर कोई अलग अर्थ निकाल रहा है। 
विज्ञापन
गौलापार में 10 वर्षीय बच्चे की हत्या के मामले में सड़क पर जाम लगा रहे परिजनों पर पुलिस द्वारा लाठिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर्षित को उसके भाई अमित की मौत ने झकझोर दिया है। वह तरह-तरह की बातें कर रहा है। उसकी बात का हर कोई अलग अर्थ निकाल रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर पश्चिमी खेड़ा में पेड़ के नीचे खाट डालकर बैठा परिवार अमित को याद कर रहा है। इसी बीच हर्षित ने अचानक से कुछ ऐसे शब्द बोलने शुरू किए जिसने सबकी आंखों में आंसू ला दिए।

विज्ञापन


वह अपने पिता को पुकारते हुए पापा बचा लो...मार डालेगा...कुल्हाड़ी से मार रहा है...नैनीताल लेकर चला गया...कहने लगा। इतना बोलकर वह बेहोश हो गया। इस वाकिये को हर कोई अलग-अलग तरीके से देख रहा है। कोई कह रहा है कि हर्षित के जरिये अमित बोल रहा है। किसी का कहना है कि भाई की निर्मम हत्या और माहौल ने हर्षित के दिमाग पर गहरी छाप छोड़ी है जिससे वह इस तरह की बातें कर रहा है।

क्या है पूरा मामला?
गौलापार के पश्चिमी खेड़ा गांव में 11 साल के बालक की गला काटकर हत्या कर दी। सोमवार से लापता बच्चे का शव मंगलवार को घर के पास ही एक खेत के गड्ढे से बरामद हुआ। उसका सिर और एक हाथ नहीं था। वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर हत्या का शक जताया है। पुलिस ने मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है। 

बरेली (यूपी) के आमोर गांव निवासी खूबकरण मौर्य करीब 15 साल से गौलापार के पश्चिमी खेड़ा में बंटाईदार का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वह परिवार के साथ यहीं झोपड़ी में रहते हैं। परिजनों के अनुसार उनका 11 साल का बेटा अमित मौर्य सोमवार दोपहर 12 बजे से लापता था। परिजनों ने काठगोदाम थाने में इसकी जानकारी दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो बच्चा गांव के ही संपन्न परिवार के घर की ओर जाता दिखाई दिया लेकिन वह वहां से लौटता हुआ नहीं नजर आया।

परिजन पड़ोसी के यहां पूछताछ करने गए तो उन्होंने बच्चे को नहीं जानने की बात कही। संदेह होने पर पुलिस ने पड़ोसी परिवार के चार लोगों को हिरासत में ले लिया। काफी तलाश करने के बाद भी सफलता नहीं मिलने पर देर रात सर्च अभियान रोका गया। मंगलवार सुबह फिर तलाश शुरू हुई तो 11 बजे घर से करीब 20 मीटर दूर खेत में गड्ढे से बच्चे का शव बरामद हुआ। हत्या करने के बाद शव को कट्टे में डालकर गड्ढे में दफनाया गया था। लोगों ने कट्टा खोला तो शव बगैर सिर और एक हाथ (दायां) का था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें