फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ अवैध निर्माण सील, दो को ध्वस्त किया

Tue, 31 Jan 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल
विज्ञापन
आठ अवैध निर्माण सील, दो को ध्वस्त किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झील विकास प्राधिकरण ने नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में गुपचुप कराए जा रहे अवैध निर्माण कार्यों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। नैनीताल और भीमताल में आठ निर्माण कार्यों को सील कर दिया गया, जबकि दो निर्माण कार्यों को मौके पर ही ध्वस्त कराया गया।
विज्ञापन


बता दें कि विधानसभा चुनाव के चलते इन दिनों अधिकांश विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी लगी हुई है। इसी का फायदा उठाते हुए कई लोगों ने रातोंरात बगैर भवन मानचित्र स्वीकृत कराए और स्वीकृत नक्शे से अलग निर्माण कार्य शुरू कर दिए हैं।

प्राधिकरण सचिव श्रीश कुमार ने स्वयं मौके पर पहुंचकर उन्हें सील कराने और ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की है। प्राधिकरण सचिव श्रीश कुमार ने बताया कि रविवार और सोमवार को नैनीताल में चार्टन लॉज निवासी रहमत अली और हरिनगर निवासी दीपक द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य को ध्वस्त कराया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा स्ट्रावरी लॉज निवासी शराफत अली, पाक्सविला कंपाउंड निवासी पायल गोयल द्वारा स्वीकृत नक्शे से इतर कराए जा रहे निर्माण कार्य को सील कराया गया। इसी तरह वियाना लॉज निवासी नदीम खान, विकास बख्शी और रोजमैरी सचदेवा द्वारा कराए जा रहे अवैध निर्माण कार्यों को सील कर दिया गया।

इसके अलावा ने भीमताल के नौकुचियाताल रोड पर लक्ष्मी देवी, शैलेंद्र कुमार के भवनों को सील किया। उन्होंने बताया कि नौकुचियाताल रोड से नीचे की ओर आरके सिंह द्वारा सात नाली भूमि में खनन के लिए जेसीबी लगाई गई थी और अवैध रूप से निर्माण कार्य कराया था, जिसे सील कर दिया गया है।

चुनाव की आड़ में नहीं होने देंगे अवैध निर्माण

प्राधिकरण सचिव श्रीश कुमार का कहना है कि अवैध निर्माण कार्यों को अंजाम दे रहे लोग इस भ्रम में न रहें कि वह विधानसभा चुनाव की आड़ में प्राधिकरण से नक्शा स्वीकृत कराए बगैर ही भवन निर्माण या मरम्मत कार्य करा लेंगे।

कहा कि अवैध रूप से कराए जा रहे निर्माण कार्यों को सूचीबद्ध करने के लिए प्राधिकरण की एक टीम नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों से गोपनीय रूप से सूचनाएं जुटा रही है। नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में किसी कीमत पर अवैध निर्माण नहीं होने दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें