फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आठ कोरोना पाजिटिव मिले

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिले में मंगलवार को फिर आठ कोरोना पाजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें तीन एसटीएच में भर्ती हैं जबकि तीन को रामनगर में क्वारंटीन किया गया था। सभी दिल्ली से आए थे जबकि दो अन्य भी बाहर से आए थे और हल्द्वानी में क्वारंटीन थे।
विज्ञापन

सुशीला तिवारी अस्पताल में 28 पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं। जबकि आइसोलेशन में 14 को रखा गया है। पांच मरीजों की हालत गंभीर है। नैनीताल निवासी एक महिला को 15 जून को हल्द्वानी के होटल में क्वारंटीन किया गया था, जबकि दूसरे महिला को एक अन्य होटल में क्वारंटीन किया गया था। दोनों के सैंपल 20 जून को जांच के लिए भेजे गए थे। आज दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। धारी और सूखाताल निवासी दो व्यक्ति एसटीएच में गदरपुर निवासी एक व्यक्ति को एसटीएच में भर्ती कराया गया था। तीनों दिल्ली से आए थे और आज सभी की रिपोर्ट पाजिटिव आई जबकि मुक्तेश्वर, रामनगर और कोटाबाग निवासी दिल्ली से लौटे तीन लोगों को रामनगर में क्वारंटीन किया गया था। तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें