फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर इलाज न मिलने से युवक की मौत

विज्ञापन
रामनगर मृतक भूपेंद्र सिंह अधिकारी का फाइल फोटो। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। हादसे में घायल युवक की समय पर इलाज नहीं मिलने से मौत हो गई। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा करने के साथ डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक एक प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता था और अविवाहित था।
विज्ञापन

मंगलवार को करनपुर निवासी भूपेंद्र अधिकारी (35) वर्षीय पुत्र दीवान सिंह अधिकारी बाइक पर मां की दवा लेने काशीपुर गया था। मंगलवार दोपहर लौटते समय हिम्मतपुर ब्लॉक नई बस्ती के पास बोलेरो ने उसे टक्कर ने मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने भूपेंद्र को इलाज के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। आरोप है कि आधा घंटे तक युवक अस्पताल में तड़पता रहा, लेकिन उसे इलाज नहीं मिला। अस्पताल पहुंचे परिचित ने युवक की शिनाख्त की और उसके परिजनों को फोन कर अस्पताल बुलाया। बेटे को स्ट्रेचर पर तड़पता देख युवक के परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। इसके बाद इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने युवक का इलाज किया, लेकिन उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि समय पर इलाज न मिलने से भूपेंद्र की मौत हुई है। प्रधान पति प्रकाश चंद्र ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों को तलाशते रहे, लेकिन किसी से मदद नहीं मिली। हंगामा करने के बाद एक डॉक्टर आया। एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उधर, अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीडी जोशी का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है। युवक को समय पर इलाज नहीं मिला तो इसकी जांच की जाएगी। जांच के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें