रामनगर संयुक्त चिकित्सालय मे भर्ती रिहान। अमर उजाला
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। ग्राम टांडा मल्लू क्षेत्र में जंगल से जलौनी लकड़ी लेने गए बच्चों ने जंगल में अरंडी के बीज खा लिए। बच्चों से मिले बीज को गांव की एक महिला ने भी खा लिया। इससे सभी की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने सभी को संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया है। फलहाल सभी की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
ग्राम टांडा मल्लू के बच्चे शुक्रवार को जलौनी लकड़ी लेने गए थे। इसी बीच बच्चों ने जंगल में लगे अरंडी के पेड़ से बीज खा लिए। इसके बाद बच्चों को उल्टी शुरू हो गई। बच्चे जंगल से किसी तरह घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसी बीच बच्चों के पास रखे बीज गांव की महिला ने भी खा लिए। महिला की तबीयत भी बिगड़ ई। परिजनों ने सभी को तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां बच्चों का इलाज चल रहा है। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
इन्हें कराया भर्ती
मो. रिहान (10), मो फैजान (12), समीर (13), सैफ अली (10), अर्शी (10), रेहान (11), रिफा (9), रियाज (7), अमीना (16) और अफरोज जहां (30) पत्नी शिफाकत ।