फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में धूमधाम से मनाई गई ईद

Fri, 08 Jul 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
विज्ञापन
ईद-1 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल बृहस्पतिवार को ईद का पर्व हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। खास बात यह रही कि बारिश को देखते हुए इस बार मल्लीताल में जामा मस्जिद के भीतर ही सुबह 10 बजे ईद की नमाज अदा गई। इस दौरान जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती अब्दुल खालिक ने नमाज अदा करायी। तल्लीताल में मौलाना मो. नईम ने सुबह 10.30 बजे नमाज अदा कराई। पुलिस की ओर से भी सुरक्षा की दृष्टि से दोनों मस्जिदों में सुरक्षा बल तैनात किया गया था। नमाज के बाद सभी लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी। 
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण, पूर्व पालिकाध्यक्ष संजय कुमार संजू, पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल, पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल, पूर्व दर्जा मंत्री रईस भाई, वरिष्ठ रंगकर्मी जहूर आलम, इदरीश मलिक व मंजूर हुसैन, जिला उपभोक्ता फोरम के सदस्य राजेंद्र परगाई, आप पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप दुम्का, विधान सभा सह संयोजक देवेंद्र लाल, यूकेडी के वरिष्ठ नेता प्रकाश पांडे ने भी जामा मस्जिद पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों से गले मिले। इस मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रेट बंदना सिंह, सीओ राकेश देवली, तहसीलदार नंदन राम, पटवारी अमित साह, कोतवाल संजय पांडे, एसआई कश्मीर सिंह आदि मौैजूद थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें