फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर अनुमति शिक्षकों को इधर-उधर दूसरे काम पर न भेजें प्रधानाचार्य: व्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा (कुमाऊं) लीलाधर व्यास ने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वह बगैर उनकी अनुमति के विद्यालय में कार्यरत शिक्षक शिक्षिकाओं को अन्य कार्यों के लिए विद्यालय से बाहर न भेजें। व्यास ने कहा कि इससे स्कूलों में पठन पाठन प्रभावित होता है। ऐसा पाए जाने पर संबंधित प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एडी व्यास ने शुक्रवार को नैनीताल और आसपास के विद्यालयों का औचक निरीक्षण करते समय यह निर्देश दिए। उन्होंने छह विद्यालयों में पठन पाठन का जायजा लिया। उन्होंने स्कूलों में शैक्षिक गतिविधियों के साथ-साथ मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता को भी परखा। एडी व्यास ने जीआईसी खुर्पाताल में मध्याह्न भोजन कक्ष में भोजन को परखा। मिड डे मील में बच्चों के लिए भट की चुड़कानी, चावल और भिंडी की सब्जी बनी थी। उन्होंने मध्याह्न भोजन कुकिंग गैस के स्थान पर लकड़ी पर पकाने पर नाराजगी जताई और प्रधानाचार्य को तत्काल एलपीजी गैस की व्यवस्था के निर्देश दिए। बाद में एडी ने जीआईसी मंगोली, जीआईसी कालाढुंगी, जीजीआईसी रामनगर, खुर्पाताल, धनपुर कोटाबाग, गैबुआ कोटाबाग और धमोला के प्राथमिक विद्यालयों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया स्कूलों में गृह परीक्षाएं और बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं चल रही हैं। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जगमोहन रौतेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें