एजी आफिशियल हाईकोर्ट स्पोर्ट्स क्लब के सहयोग से खेली जा रही द ज्यूडिशियल क्रिकेट कप प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में शिक्षा विभाग ने बोट एसोसिएशन को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया।
विजेता टीम के सौरभ रावत प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किए गए। मुख्य अतिथि संसदीय सचिव सरिता आर्या, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी मारुति नंदन साह व हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सैय्यद नदीम मून ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
डीएसए मैदान में खेले गए फाइनल मैच में बोट एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी कर 14 ओवर में सभी विकेट खोकर 56 रन बनाए। जवाब में शिक्षा विभाग के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर 5 ओवर में मात्र दो विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
निर्णायक मो.अय्यूब व शिब्बन लाल, स्कोरर पवन बिष्ट तथा मैच का आंखों देखा हाल हेमंत बिष्ट व मो.आमीर ने सुनाया।
इस मौके पर प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार एजी आफिस हाईकोर्ट के हरेंद्र, बल्लेबाजी का शिक्षा विभाग के तरुण परिहार जबकि फाइनल मैच का मैन आफ द मैच का पुरस्कार शिक्षा विभाग के संजय रौतेला को दिया गया।
आयोजक सचिव जेके लखेड़ा व क्लब के अध्यक्ष हर्ष सिंह जीना ने अतिथियों का स्वागत कर प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी। संचालन हेमंत बिष्ट ने किया।
इस दौरान डीएसए के महासचिव अजय साह, क्रिकेट सचिव एससी साह जगाती, संयुक्त सचिव धीरज बिष्ट, त्रिभुवन सिंह फर्त्याल, आरपीएस मेहता, हरीश कैड़ा, राकेश शर्मा, गौरव मेल्होत्रा, पीयूष जोशी, दीवान रौतेला, राजेश बिनवाल लाली, अर्जुन सिंह बिष्ट समेत खेल प्रेमी मौजूद थे।