फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप से हिले दिल और दिमाग

Wed, 13 May 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भूकंप के झटकों से मंगलवार को फिर पूरा उत्तराखंड थर्राया उठा है। थोड़े-थोड़े अंतराल में तीन झटके महसूस किए गए। भू-विज्ञानियों के मुताबिक भूकंप का केंद्र नेपाल के कोडारी में था। पहला झटका रिक्टर स्केल में 7.4 तीव्रता का था। सहमे लोग घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।
विज्ञापन


कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर के भू-विज्ञान विभाग के प्रो. सीसी पंत ने बताया कि भूकंप का पहला झटका दोपहर 12:38 बजे 7.4 तीव्रता का, दूसरा 1.05 बजे 7.2 तीव्रता का और तीसरा 1.25 बजे 6 तीव्रता का था। प्रो. पंत के मुताबिक भूकंप आने की वजह इंडियन प्लेट के तिब्बतन प्लेट (एशियन प्लेट) से टकराना है। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष इंडियन प्लेट 40 से 50 मिमीमीटर खिसक रही है। उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र नेपाल में कोडारी नामक स्थान था और पृथ्वी की सतह से 19 किलोमीटर नीचे था।

भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत
भीमताल (नैनीताल)। नगर और आसपास के क्षेत्र में मंगलवार को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके महसूस होने के बाद लोगों ने आसपास मौजूद लोगों के साथ-साथ अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को फोन कर भूकंप के बारे में जानकारी ली। दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस होने से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन


रामनगर में भी लगे भूकंप के झटके
रामनगर। रामनगर में भी मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान नगर के अनेक स्थानों पर अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। कई लोग डर के घरों और प्रतिष्ठानों से बाहर आ गए। अलबत्ता भूकंप के झटकों का हल्का असर होने के कारण नगर और ग्रामीण क्षेत्र से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें