फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात की तर्ज पर बनें दुग्ध विकास की योजनाएं : रौतेला

Wed, 13 May 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में डेयरी के विकास के लिए अध्ययन करने आई राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड गुजरात की टीम ने मंगलवार को उत्तराखंड सहकारी डेयरी फेडरेशन के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर कई सुझाव दिए। डेयरी फेडरेशन के चेयरमैन अर्जुन सिंह रौतेला ने उत्तराखंड में गुजरात की तर्ज पर राशन बैलेसिंग आदि योजनाओं को संचालित करने एवं विभिन्न डेयरी संबंधी कार्यक्रमों पर जोर दिया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के सदस्यों ने यूसीडीएफ के प्रबंध निदेशक के सम्मुख चर्चा कर सहकारी डेरी उद्योग की बेहतरी के लिए सुझाव प्रस्तुत किए। साथ ही मार्केट में दूध के पैकेट की लीकेज की समस्या को दूर करने पर जोर दिया। कहा कि पालीथिन की थिकनेस पर ध्यान देते हुए उचित माइक्रोन वाली पालीथिन प्रयुक्त की जाए। मिल्क क्रेट में क्षमता से अधिक दूध के पाउच न भरे जाएं। यूसीडीएफ के प्रबंध निदेशक ललित मोहन रयाल ने इस बाबत तत्काल निर्देश जारी कर दिए।

उन्होंने सुझाव दिया कि विपणन नेटवर्क में ट्रांसपोर्टर के माध्यम न होकर संघ का कार्मिक गतिविधियों के लिए जिम्मेदार होना चाहिए तथा किसी प्रकार की कमी आने पर तत्काल उसका निस्तारण हो सके। दुग्ध परिवहन व्यय कम हो तथा संस्थाओं में व्यवसायिक दृष्टिकोण अपनाते हुए जिन मार्गों में कम मात्रा में दूध बिकता है वहां पर छोटे-छोटे कोल्ड रूम स्थापित कराएं जाएं। इसके अलावा गुणवत्ता आश्वासन के साथ स्वयं का आंचल मिनरल मिक्चर ही विक्रय कराया जाए। दुग्ध संघों में पशु औषधियां जिनकी आवश्यकता पड़ती हों वही तथा जैनेरिक औषधि ही क्रय की जाएं।
विज्ञापन


बैठक में डेयरी फेडरेशन के अपर प्रबंध निदेशक डा. कमल सिंह,  सामान्य प्रबंधक (प्रशासनिक) दीप बिष्ट, इंजीनियर आरएम तिवारी, डा. एलएम जोशी, अजय क्वीरा, दुग्ध संघ लालकुआं के सामान्य प्रबंधक, पीसी शर्मा के अलावा एनडीडीबी के अधिकारियों में मीनेश शाह, उप महाप्रबंधक (सीएस), आरओ गुप्ता, उप महाप्रबंधक (पशु प्रजनन), एके श्रीवास्तव, वरिष्ठ प्रबंधक, पशु पोषण तथा मोहम्मद राशिद, उप प्रबंधक (सीएस) हर क्षेत्र के तकनीकी विषय विशेषज्ञ उपस्थित रहे। इसी अध्ययन दल द्वारा बुधवार को सचिवालय, देहरादून में प्रमुख सचिव, दुग्ध विकास के कक्ष में बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें