फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पहले पेन ड्राइव से होती थी नकल, सख्त कानून बनाकर इसे रोका

Sat, 07 Jun 2025 02:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
नैनीताल स्थित खेल मैदान में खिलाड़ियों के साथ मुख्यमंत्री।
विज्ञापन
नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं को भाजपा सरकार की रोजगार, स्वरोजगार और स्टार्टअप की योजनाओ के बारे में बताकर लुभाया। साथ ही कहा कि पात्र परिश्रमी युवकों को उनका हक दिलाने के लिए भाजपा सरकार ने नकल विरोधी कानून पास किया। पहले दूसरे दलों की सरकारों में पेन ड्राइव से नकल कराई जाती थी, लेकिन भाजपा सरकार ने कानून बनाकर इसे रोकने का कार्य किया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने खेल मैदान में संबोधन में कहा कि पूर्व की सरकारों के शासन में योग्य प्रतिभा के धनी और परिश्रम करने वाले हताश रहते थे। नकल और भाई-भतीजावाद से उन्हें हक नहीं मिल पाता था। सरकार की ओर से 23 हजार पदों पर नियुक्तियां की जा चुकी हैं, लेकिन कहीं भी नकल का कोई प्रकरण सामने नहीं आया। ऐसे में योग्य युवा को हक मिलने से प्रदेश का भविष्य और बेहतर होगा। प्रदेश में स्वरोजगार के क्षेत्र में भी बेहतर कार्य हो रहा है। प्रदेश में स्टार्टअप की दिशा में भी बेहतर पहल हुई है।
....
प्रदेश की मातृशक्ति के तैयार उत्पाद बहुराष्ट्रीय कंपनियों से बेहतर
-मुख्यमंत्री ने प्रदेश की मातृशक्ति की प्रशंसा की। कहा कि प्रदेश की मातृ शक्ति निजी कौशल व परिश्रम से पारंपरिक उत्पाद तैयार कर लोक कला को भी जीवंत कर रही हैं। उनके माध्यम से बेहतर उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी मातृशक्ति की ओर से तैयार कई उत्पाद बहुराष्ट्रीय कंपनियों के उत्पादों से भी कहीं बेहतर हैं। स्वरोजगार के क्षेत्र में कार्य कर रही इन महिलाओं को विदेशों से ऑर्डर भी मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें