फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: छठ में दिखेगी महिलाओं की आस्था, निर्जला व्रत से करेंगी सूर्य आराधना

Fri, 13 Nov 2026 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की लंबी आयु की कामना के लिए महिलाएं 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत रखेंगी। शुक्रवार से शुरू हो रहे चार दिवसीय पर्व में महिलाएं श्रद्धा और निष्ठा के साथ सूर्यदेव एवं छठी मइया की आराधना करेंगी। रामपुर रोड स्थित छठ घाट, तीनपानी और वैलेजली लॉज में सामूहिक पूजा का आयोजन होगा। यहां महिलाएं अस्ताचलगामी और उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की खुशहाली की कामना करेंगी।
विज्ञापन

शादी के बाद से हर साल यह व्रत कर रही हूं। 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखकर सूर्यदेव और छठी मइया की पूजा करती हूं। इसमें संतान की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। - रानी देवी
यह प्रकृति के प्रति आभार जताने का पर्व है। हल्द्वानी में सामूहिक आयोजन होने से घर से दूर रहकर भी अपने गांव और संस्कृति से जुड़े होने का अहसास होता है। पूरा परिवार मिलकर पर्व मनाता है।- राजरानी देवी
विज्ञापन

छठ की सबसे खास बात इसकी शुद्धता और नियम हैं। खरना में गुड़ की खीर और रोटी बनाई जाती है। ठेकुआ भी घर पर पारंपरिक तरीके से तैयार किया जाता है। परिवार के पुरुष भी सहयोग करते हैं। - सुषमा देवी
आज नहाय-खाय
लोक आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। इस दिन व्रती स्नान कर शुद्ध सात्विक भोजन ग्रहण करेंगे। शनिवार को खरना मनाया जाएगा। इस दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखकर शाम को पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण करेंगे। रविवार को अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा जबकि सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती पारण कर 36 घंटे के निर्जला व्रत का समापन करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें