फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में डंपी का रिजॉर्ट हुआ लॉक डाउन

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
रामनगर। ढिकुली में स्थित अमर अकबर डिंपी के रिजॉर्ट में प्रशासन की टीम ने छापामार कर रिजॉर्ट को लॉक डाउन कर दिया। टीम ने रिजॉर्ट के कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वह ना तो रिजॉर्ट से बाहर जाएंगे और ना ही रिजॉर्ट के अंदर किसी को आने देंगे।
विज्ञापन

एसडीएम विजय नाथ शुक्ला ने बताया कि सिंगर कनिका कपूर के पार्टी में शरीक होने के बाद अमर अकबर डिम्पी का बेटा अजान रामनगर ढिकुली अपने रिजॉर्ट में आया था। यहां पर वह 19 तारीख को होटल एसोसिएशन की बैठक में शामिल हुआ था।
इस संबंध में कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि रिजॉर्ट को लॉक डाउन किया गया है। दिन में टीम ने रिजॉर्ट के कर्मचारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। वहीं कर्मचारियों से कहा है कि वह न तो बाहर जा सकते हैं और ना ही कोई अंदर आएगा। इसके अलावा होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों को भी ट्रेस किया जा रहा है और उनकी भी जांच पड़ताल की जाएगी। रिजॉर्ट के सभी कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें