फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग : उत्तराखंड बोर्ड परीभाएं भी टलीं

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कोरोना वायरस के चलते शासन ने बोर्ड परीक्षाओं को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया है। ऐसे में इंटरमीडिएट की सात और हाईस्कूल की पांच परीक्षाएं स्थगित हुई हैं। कोरोना वायरस संक्रमित होने का खतरा बोर्ड परीक्षाओं में बना हुआ था।
विज्ञापन

कोरोना को लेकर बोर्ड परीक्षा रद्द नहीं होने को लेकर अमर उजाला ने 20 मार्च के अंक में खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इस पर उत्तराखंड शासन की सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने पत्र जारी करते हुए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 23, 24, 25 मार्च को होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने के निर्देश दिए हैं।
बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों से वार्ता चल रही थी, इस पर शनिवार को फैसला लिया गया है। बोर्ड परीक्षा स्थगित होने से हाईस्कूल की 23 मार्च को होने वाली गणित, 24 को उर्दू और 25 को पंजाबी, बंगाली, संस्कृत की परीक्षा, वहीं इंटर की 23 मार्च को संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, 24 को कृषि गणित, कृषि रसायन विज्ञान एवं 25 को भूगोल, भूगर्भ विज्ञान की परीक्षाएं स्थगित हुई है। बोर्ड सचिव के अनुसार अग्रिम आदेशों तक परीक्षा स्थगित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें