फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani News: पत्नी और नवजात की मौत के सदमे में जहर खाकर दे दी जान, परिवार शोक में डूबा

Sat, 07 Sep 2024 11:59 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

Haldwani News: पत्नी और नवजात की मौत के बाद मानसिक तनाव के कारण पति ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी और नवजात की मौत के बाद मानसिक तनाव के कारण पति ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। एक सप्ताह के भीतर परिवार के तीन सदस्यों की मौत होने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यूपी के रामपुर जिले के बिलासपुर थाना क्षेत्र के डोहरिया गांव निवासी साजिद (22) की पत्नी मुस्कान की एक सप्ताह पूर्व प्रसव के दौरान शिशु समेत मौत हो गई थी। मानसिक तनाव के कारण बृहस्पतिवार को साजिद ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। परिजन उसे एसटीएच लाए जहां रात में इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- बंधक बनाकर किशोरी से दुष्कर्म: पीड़िता की मां ने आरोपी किशोर पर लगाए आरोप, तीन भाइयों समेत चार पर केस दर्ज

शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। परिजन शव को लेकर रामपुर रवाना हो गए हैं। मृतक के पिता सईद अहमद ने बताया कि साजिद कारपेंटर का काम करता था। सितंबर 2023 में उसका निकाह मुस्कान से हुआ था।

परिवार में पहले बच्चे की खुशियां आनी थी लेकिन प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई जिसके सदमे को साजिद बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने भी जहर खाकर जान दे दी। उन्होंने बताया कि साजिद उनके दो बेटों में बड़ा था। मेडिकल चौकी प्रभारी प्रवीण तेवतिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें