फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अतिक्रमण के चलते ट्रंचिंग ग्राउंड की जमीन पर जंगलराज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। नगर में कूड़ा निस्तारण को लेकर नगर पालिका को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका ने ग्राम पूछड़ी में तराई पश्चिमी वन प्रभाग से 12 बीघा जमीन खरीदी थी, लेकिन अब तक भूमि से अतिक्रमण नहीं हटने से ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा निस्तारित नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

रामनगर के कूड़ा वाहन 20 वार्डों से प्रतिदिन 15 टन कूड़ा इकट्ठा करते हैं। वहीं रामनगर में बढ़ते क्षेत्रफल व कूड़े को देखते हुए पालिका ने पूछड़ी में 12 बीघा जमीन तराई पश्चिमी वन प्रभाग से हस्तांतरित कराई थी। अतिक्रमण होने के चलते अब तक भूमि पर नगर पालिका को कब्जा नहीं मिल सका है। मौजूदा समय में नगरपालिका के पास केवल तीन बीघा ही जमीन है जिसमें रामनगर का कू्ड़ा डाला जा रहा है।

भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए विभागीय स्तर से जांच जारी है। जांच के बाद भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। - मनीष जोशी, एसडीओ, तराई पश्चिमी वनप्रभाग।
विज्ञापन


भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर वन विभाग से बात की जा रही है। अतिक्रमण हटने के बाद पूछड़ी में पूर्ण रूप से टंचिंग ग्राउंड का निर्माण कराया जाएगा। - आलोक उनियाल, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें