नैनीताल। नैनीताल के डीएसए मैदान के बास्केट बॉल कोर्ट के पास किसी बात को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष के तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। भीड़ देख मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने सभी को शांत कराया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। साथ ही मारपीट करने वाले युवकों को पकड़ लिया।
हरिनगर निवासी मोहित कुमार, अरमान अली और नितेश कुमार रविवार देर शाम डीएसए मैदान में फुटबॉल मैच देख रहे थे। इस बीच उन्होंने सामने खड़े युवकों से थोड़ा किनारे हटने को कहा तो वह अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर युवकों और उनके साथ खड़े लोगों ने तीनों को पीट दिया।
कोतवाली पुलिस को देख झगड़ने वाले कुछ युवक भाग गए, जबकि मौके पर दो युवकों को पकड़ लिया। डॉ. सौरिन धूलिया ने बताया कि दो युवकों के सिर पर चोट आई है, जबकि तीसरे को भी मामूली चोटें आई हैं। इसके बाद तीनों युवक परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचे और उन्होंने मारपीट करने वालाें के खिलाफ तहरीर दी। एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।