फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमताल झील की सुंदरता पर सूखे का ग्रहण

विज्ञापन
भीमताल झील में जलस्तर गिरने से झील मैदान में तब्दील हो गई। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। भीमताल झील को देखने और झील में नौकायन का आनंद लेने के लिए हर साल हजारों पर्यटक पहुंचते हैं लेकिन इस बार पर्याप्त बारिश नहीं होने और सिंचाई के लिए लगातार पानी छोड़ने से भी झील सूखने लगी है।
विज्ञापन

झील की क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत के लिए भी पानी छोड़ा जा रहा है। इससे पर्यटन कारोबारी परेशान हैं। उनका कहना है कि यदि इसी तरह से मार्च में झील का पानी कम होता रहा तो जून में क्या हालात होंगे। इसे लेकर क्षेत्रवासी भी चिंतित हैं। हालांकि, सिंचाई विभाग के अधिकारी झील की टूटी हुई सुरक्षा दीवार की मरम्मत और फसलों की सिंचाई के लिए पानी छोड़ने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

झील किनारे दिखने लगी गंदगी
भीमताल थाने के पास झील का जलस्तर लगातार गिर रहा है। ऐसे में झील मैदान में तब्दील होने लगी है। साथ ही झील में गंदगी भी दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें