मल्लीताल मेट्रोपोल के समीप सड़क से नाले में गिरी कार। स्रोत : स्थानीय
नैनीताल। मल्लीताल स्थित मेट्रोपोल क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह गलत दिशा में कार चलाना एक चालक को भारी पड़ गया। सामने से आ रहे वाहन को पास देने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ।
नैनीताल के मल्लीताल मेट्रोपोल क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक कार चीना बाबा से मस्जिद की ओर गलत दिशा में जाते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस के अनुसार, चालक सामने से आ रही कार को रास्ता देने का प्रयास कर रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क से नीचे नाले में जा गिरी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। जांच में पता चला कि वाहन मल्लीताल निवासी अभय भंडारी का है। कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि मामले में शिकायत नहीं मिली है। संवाद