फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान

विज्ञापन
ज्योलीकोट में बस के पहियों से रॉड निकलने के बाद सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
ज्योलीकोट (नैनीताल)। पिथौरागढ़ से हल्द्वानी की ओर जा रही रोडवेज की बस के ज्योलीकोट बाजार में बुधवार को अगले पहियों की रॉड अचानक निकल गई। इससे बस में सवार 33 यात्रियों का जीवन संकट में पड़ गया लेकिन चालक की तत्परता और सूझबूझ से सभी बाल बाल बचे।
विज्ञापन

बुधवार की शाम 6 बजे पिथौरागढ़ डिपो की बस को चालक नवीन चंद्र चला रहा था। बस में 33 सवारियां थीं, जो पिथौरागढ़ से हल्द्वानी की ओर जा रही थी। ज्योलीकोट मुख्य बाजार से ठीक पहले मोड़ पर रोडवेज बस के अगले हिस्से के टायरों को रोकने वाली रॉड का नट खुल कर गिर गया और पहिये फ्री हो गए। इससे बस असंतुलित होने लगी तो चालक नवीन चंद्र ने खतरे का एहसास होते ही ब्रेक मार कर बस रोक दी। इससे बस कुछ दूर जाकर रुक गई और चालक परिचालक सहित सभी यात्री सकुशल बच गए।
विज्ञापन

यात्रियों ने बताया कि चालक ने थोड़ी सी भी देरी कर दी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बाद में यात्रियों को अन्य वाहनों से गंतव्य को भेजा गया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें