फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हीरानगर में सामान्य नहीं हुई पेयजल आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर और आसपास के इलाकों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। हीरानगर में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप है। क्षेत्रवासी जल संस्थान के ईई से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


हरकपुर क्वीरा में खराब नलकूप तीसरे दिन भी ठीक नहीं हो सका है। क्षेत्र के दमुवाढूंगा, पीलीकोठी, बमौरी, बिठौरिया, कोहली काॅलोनी, बैंक कॉलोनी, भरतपुर, कठघरिया समेत तमाम इलाकों में भी लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। जल संस्थान के टैंकरों से भी लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। लोग प्राइवेट टैंकर से पानी खरीद रहे हैं। जल संस्थान के सहायक अभियंता पंकज उपाध्याय ने बताया कि हरकपुर क्वीरा में बृहस्पतिवार को भी नलकूप ठीक करने का काम जारी रहा। इसकी मरम्मत नलकूप खंड कर रहा है। प्रभावितों को टैंकरों से पानी बांटा गया है। हीरानगर के पार्षद शैलेंद्र दानू ने बताया कि जेल रोड और गोल्ज्यू मंदिर इलाके में लोगों को कई दिनों से पानी नहीं मिल रहा है। बुधवार को जल संस्थान के ईई से शिकायत की गई थी, लेकिन अब भी लोगों के घरों में पानी की सप्लाई नहीं हुई।

जल संस्थान के ईई आरएस लोशाली ने बताया कि हीरानगर में जहां पानी नहीं आ रहा है, वहां लाइनों का निरीक्षण कर व्यवस्था ठीक करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इलाके में जहां भी पेयजल किल्लत है, उन इलाकों में टैंकरों से नियमित रूप से पानी बांटा जा रहा है। विभाग की ओर से पेयजल वितरित करने के लिए 16 टैंकर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें