फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गौला से ठप रही पेयजलापूर्ति, कल भी बंद होगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जल संस्थान का फिल्टर प्लांट एक बार फिर ठप हो गया। गौला बैराज से जलापूर्ति बाधित होने से शहर के कई क्षेत्रों में आंशिक पेयजल संकट बना रहा। सिंचाई विभाग की ओर से रविवार को सुबह 10 बजे गौला बैराज में सिल्ट की सफाई की गई। करीब दो बजे फिल्टर हाउस को पानी मिल पाया।
विज्ञापन

जल संस्थान के सहायक अभियंता रवींद्र कुमार ने बताया कि दिन में पानी न मिलने की वजह से शाम को कुछ क्षेत्रों की आपूर्ति प्रभावित रही। सिंचाई विभाग के अपर सहायक अभियंता प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि शाम को गौला का जलस्तर 3317 क्यूसेक रिकाॅर्ड किया गया। उन्होंने बताया कि बैराज में बढ़ती सिल्ट के कारण हर दो दिन में सफाई जरूरी है। अब मंगलवार को 10 से 12 बजे तक फिल्टर प्लांट का पानी बंद रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें