फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: उत्तराखंड की मशहूर लोकगायिका के पति पर दुष्कर्म का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड की मशहूर लोक गायिका के पति पर मुखानी में रहने वाली महिला ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी इवेंट मैनेजर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुखानी थाना क्षेत्र में रहने वाली 40 वर्षीय महिला ने कोर्ट को बताया कि उसकी इवेंट मैनेजर रितेश जोशी से उसकी बातचीत थी। रितेश उसे शादी का झांसा देकर कुछ समय पहले आवास विकास स्थित अपने किराये के कमरे में ले गया। वहां आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी शादी की बात से मुकर गया। मोबाइल पर उसके साथ बातचीत भी बंद कर दी।
महिला के अनुसार उसने पुलिस से शिकायत की लेकिन आरोपी पर कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि शनिवार रात आरोपी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें