फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र में गहराया पेयजल संकट: राजपुरा में लोगों ने खाली बर्तन लेकर किया प्रदर्शन, ग्रामीण परेशान

Thu, 19 Oct 2023 10:51 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी के राजपुरा में पेयजल संकट से नाराज लोगों ने बुधवार को खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है नवरात्र के व्रतों में महिलाओं और बच्चों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
नवरात्र में गहराया पेयजल संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजपुरा क्षेत्र में पेयजल संकट से नाराज लोगों ने बुधवार को खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। 

 

स्थानीय लोगों का कहना है नवरात्र के व्रतों में महिलाओं और बच्चों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि राजपुरा आर्मी कैंट के पास ट्यूबवेल दो महीने में दो बार खराब हो चुका है। इस कारण क्षेत्र में पांच हजार से अधिक आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है। 

विज्ञापन

यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू का आरोप है कि ट्यूबवेल ठीक करने के लिए विभाग ने पर्याप्त कार्यबल नहीं लगाया है। जल्द ही ट्यूबवेल ठीक नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान पार्वती देवी, गंगा आर्या, रामप्यारी कश्यप, डोली कश्यप, बबिता देबी, नेहा, काजल आर्या आदि मौजूद रहे।

आज दो क्षेत्रों में गुल रहेगी बिजली
उर्जा निगम की ओर से शटडाउन जारी है। बुधवार को मुखानी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में शटडाउन लिया गया। बृहस्पतिवार को सेंट पाॅल स्कूल, न्यू आवास विकास क्षेत्र में शटडाउन रहेगा। मुखानी में बुधवार को सुबह 10 बजे से शाम 03:45 तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ईई नगर डिविजन संजय तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार कोे सेंट पाॅल स्कूल और न्यू आवास विकास क्षेत्र में सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक लाइनों की मरम्मत, रखरखाव कार्य के चलते शटडाउन लिया जाएगा। 
विज्ञापन


बिजली बार-बार गुल, हुई परेशानी
देवलचौड़, टीपीनगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के चलते रोजाना लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। बुधवार को भी कई बार बिजली आपूर्ति ठप हुई। तल्ली हल्द्वनी क्षेत्र में सुबह, दोपहर में कई बार बिजली गुल हुई। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कमोबेश यही स्थिति देवलचौड़ फीडर से जुड़े क्षेत्र में बनी रही। मानुपर पश्चिम और पंचायत घर के करीब कई बार बिजली गुल हुई। ईई ग्रामीण डीडी पांगती ने बताया कि लाइनें ठीक कर ली गई हैं, कहीं बिजली कटौती नहीं की गई। 

एमबीपीजी में दो दिन से पानी का संकट
एमबीपीजी कालेज में दो दिन से पानी की मोटर खराब होने से छात्र-छात्राओं को पीने के लिए पानी उपलब्ध नही हो रहा है। इस कारण हजारों विद्यार्थी परेशान है। छात्र नेता कमल बोरा का कहना है कि दो दिन से मोटर खराब होने से कालेज के 15000 से अधिक छात्र छात्राओं को पानी के संकट से जूझना पड़ रहा है। कॉलेज प्रशासन ने बुधवार को टैंकर मंगाया। प्रभारी प्रचार्या कमला पंत ने बताया कि मोटर खराब होने से पानी की आपूर्ति बाधित है। टैंकर मंगाकर वैकल्पिक इंतजाम किए गए है। बृहस्पतिवार को समस्या का समाधान हो जाएगा। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें