फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के विभिन्न इलाकों में गहराया पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर के कई इलाकों में लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। इंद्रानगर, दमुवाढूंगा, कटघरिया, गौलागेट, गौजाजाली, तल्ली हल्द्वानी आदि इलाकों में हजारों की आबादी पेयजल के लिए भटक रही है। जल संस्थान के अधिकारियों से कई बार फरियाद कई गई मगर पेयजल संकट खत्म नहीं हो रहा।
विज्ञापन

नवाबी रोड, जगदंबा नगर, चंबलपुर और त्रिलोकनगर फेज दो में लीकेज के चलते सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। दमुवाढूंगा, कटघरिया और तल्ली हल्द्वानी में लो प्रेशर के कारण लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। कुछ इलाकों में जल संस्थान टैंकरों के जरिये पानी मुहैय्या कराने में जुटा है। मगर ये पानी लोगों की प्यास बुझाने में नाकाफी साबित हो रहा है। पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए लोगों के प्राइवेट टैंकर से पानी मंगवाना पड़ रहा है।
जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता एसके श्रीवास्तव ने बताया कि जिन इलाकों में पेयजल की समस्या है वहां टैंकरों के जरिये पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। विभाग के सात टैंकर नियमित रूप से प्रभावित इलाकों में पेयजल आपूर्ति कर रहे हैं। इसके अलावा अनुबंधित टैंकर भी चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें