फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेखाचित्र लेखन प्रतियोगिता

Sun, 27 Mar 2016 01:32 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। कुमाऊं विवि के उमागढ़ (रामगढ़) स्थित महादेवी वर्मा सृजन पीठ की ओर से विद्यार्थियों में साहित्यिक जागरूकता और सृजनात्मक लेखन को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आयोजित अंतर विश्वविद्यालयी मौलिक रेखाचित्र लेखन प्रतियोगिता में डीएसबी परिसर नैनीताल की शोधार्थी दिव्या पाठक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

 
पीठ के निदेशक प्रो. देव सिंह पोखरिया ने बताया कि डीएसबी परिसर नैनीताल की शालिनी नागर द्वितीय और एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के शोधार्थी पवनेश ठुकराठी ने तीसरा स्थान हासिल किया। सांत्वना पुरस्कार उत्तराखंड मुक्त विवि हल्द्वानी की बीना जोशी, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत की सुधा जोशी, डीएसबी परिसर नैनीताल की शालिनी मिश्रा और प्रियंका बिष्ट को दिया गया।

पीठ के शोध अधिकारी मोहन सिंह रावत ने बताया कि प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को कवयित्री महादेवी वर्मा के 109वें जन्म दिन के मौके पर 30 मार्च को सृजन पीठ में आयोजित कार्यक्रम में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार मंगलेश डबराल द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें