फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर याद किए संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर

Wed, 15 Apr 2015 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय संविधान के निर्माता डा. भीमराम अंबेडकर की 125वीं जयंती पर हल्द्वानी एवं आसपास क्षेत्र में कई कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठियां हुई। डा.अंबेडकर मिशन एवं समाज कल्याण समिति एवं शिल्पकार महापंचायत द्वारा अंबेडकर मैदान दमुवादूंगा एवं देवलढूंगा में वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश ने बाबा साहब भीमराम अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। शिल्पकार महापंचायत ने बाइक रैली निकाली।
विज्ञापन


डा. हृदयेश ने कहा कि 14 अप्रैल 1861 को जन्मे डा. अंबेडकर राजनीतिक नेता होने के साथ भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार भी थे। डा. हृदयेश ने देवलढूंगा में 3.58 लाख की लागत से निर्मित चहारदीवारी का लोकार्पण किया। कहा कि विधायक निधि से कंप्यूटर एवं शादी समारोह के लिए जनमिलन केंद्र बनाया जाएगा। दमुवाढूंगा में अंबेडकर मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा की।

मेयर डा. जोगेंद्र सिंह रौतेला ने भी विचार रखे। इस दौरान प्रधान आनंद कुजरवाल, पुष्पा संभल, बीआर आर्या, लाल सिंह बिष्ट, मोहन बिष्ट, मोहन लाल, एडवोकेट गोविंद बिष्ट, विजय कुमार, यशपाल आर्य, कमल पपनै, कवि तारा राम, शिव गणेश, महेशानंद, हरीश लाल वैद्य, महेश जोशी आदि थे।
विज्ञापन


हल्दूचौड़ दीना में सेवानिवृत्त अध्यापक एवं दलित नेता हरीश चंद्र आर्या के आवास पर प्रधान बीडी खोलिया की अध्यक्षता में अंबेडकर जयंती मनाई गई। इस दौरान उप प्रधान दीपक फुलारा, राजेंद्र प्रसाद, नंदी देवी, बबीता आर्या, नंद राम आर्या, गौरव आर्या आदि थे। भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने भी अंबेडकर जयंती मनाई। इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी जितेंद्र प्रसाद पिंकी आदि थे।
परिवहन निगम एससी-एसटी श्रमिक संघ ने विचार गोष्ठी कर अंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान हरीश चंद्र आर्या, किशन राम, पूरन राम, एमआर ग्वासी, जगत नारायण, देव लाल, काशीराम मौजूद थे। डा. अंबेडकर मिशन एवं जयंती समारोह समिति हल्द्वानी ने मंगल पड़ाव अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस दौरान शोभायात्रा भी निकाली गई। जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा नंदन प्रसाद, पूर्व विधायक नारायण पाल, चेतराम, लालता प्रसाद, धनीराम, सतीश कुमार, जीवन लाल, पूरन चंद्र, हरिराम कोहली आदि थे।

डा. बीआर अंबेडकर आदर्श विद्यालय में गोपाल कृष्ण एवं नरेंद्र कुमार की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रधानाचार्य गोविंदी देवी, मनोज कुमार मौजूद थे। जिला कांग्रेस कमेटी ने भारत निर्माण दिवस मनाया। इसमें जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल आदि थे। एमएमटी अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारी एसोसिएशन ने नैनीताल कोआपरेटिव बैंक सभागार में बाबा साहब की जयंती मनाई। इस दौरान अनिल कुमार भोज, एमसी कांडपाल, मनोज पांडे आदि थे।

बसपा कार्यकर्ताओं ने मंगल पड़ाव में बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस दौरान पृथ्वीपाल सिंह, हरीश सिनौली, ताहिर हुसैन, राजकमल सोनकर, फूलवती देवी, फकीर राम, महेश शर्मा, रंजीत आर्या, पंकज चौहान थे। एलआईसी अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी एवं अधिकारी कल्याण संघ, बामसेफ और डा. अंबेडकर प्रतिष्ठान ने भी बाबा साहब की जयंती मनाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें