फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेड़ के विवाद में दो किसान भाईयों की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रीतनगर गांव में मंगलवार को मेड़ के विवाद में दो किसान भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक भाई की मौके पर जबकि दूसरे ने निजी अस्पताल में दम तोड़ा है। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना पर एसएसपी सहित अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। देर शाम पिता की तहरीर पर मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्राम प्रीतनगर निवासी अजीत सिंह और राकेश मिश्रा उर्फ पप्पू की बहन के खेत एक दूसरे की जमीन से सटे हैं। मंगलवार को अजीत सिंह के बेटे गुरकीर्तन सिंह (30) और गुरपेज सिंह (28) धान के खेत तैयार कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने राकेश की बहन की जमीन के बगल में मेड़ बना ली। राकेश मौके पर पहुंचा और मेड़ देखकर आग बबूला हो गया। देख लेने की धमकी देकर वह चला गया। थोड़ी देर बाद वह अपने दो भतीजों के साथ राइफल लेकर पहुंचा। उसने गुरपेज को सड़क पर बुलाया और उस पर दो गोलियां दाग दीं। गुरकीर्तन सिंह वहां पहुंचा तो आरोपी ने उसे भी गोली मार दी। गुरकीर्तन की मौके पर मौत हो गई, जबकि गुरपेज ने एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना पर एसएसपी डीएस कुंवर, एसपी सिटी ममता बोहरा, एसपी क्राइम मिथिलेश सिंह भी मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी राकेश का भाई काठगोदाम थाने में दरोगा है। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि मृतकों के पिता अजीत सिंह की तहरीर पर राकेश मिश्रा, उसके भतीजे शुभम मिश्रा, शिवम मिश्रा व काठगोदाम थाने में तैनात मुख्य आरोपी राकेश के भाई राजेश मिश्रा और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
चार इंच जमीन के लिए हुई दो भाइयों की हत्या
रुद्रपुर। मेड़बनाते समय चार इंच जमीन दब जाना राकेश मिश्रा उर्फ पप्पू को इतना नागवार गुजरा कि उसने दो भाइयों का कत्ल कर डाला। हत्यारोपी अपने दो सगे भतीजों के साथ हाथों पर राइफल और तमंचे लेकर पैदल ही खेत पर पहुंचा था और एक-एक कर दोनों भाइयों की गोली मार दी। हत्या के बाद हत्याभियुक्त अपने घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी देने के बाद भतीजों समेत फरार हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार को ग्राम प्रीतनगर रुद्रपुर निवासी गुरकीर्तन सिंह और गुरपेज सिंह अपने घर से कुछ दूरी पर धान का सवा एकड़ खेत तैयार करने के लिए गए थे। बड़ा भाई गुरकीर्तन खेत में ट्रैक्टर चला रहा था, जबकि गुरपेज सिंह सिंह खेत में मेड़ बना रहा था। दोपहर डेढ़ बजे दोनों भाइयों के साथ खेत में काम कर रहे मजदूर खाना खाने के लिए चले गए थे। गुरकीर्तन सिंह और गुरपेज ने खेत तैयार कर ही घर जाने की बात कही थी। गुरपेज सिंह प्रीतनगर सड़क के किनारे पांच फुट की मेड़को मिट्टी डालकर तैयार कर रहा था। इसी बीच उससे चार इंच जमीन राकेश मिश्रा उर्फ पप्पू की बहन के खेत की तरफ दब गई। दोपहर डेढ़ में राकेश खेत के पास पहुंचा। उसने जमीन दबने पर गुरपेज को फटकार लगाई तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद गुरपेज का बड़ा भाई गुरकीर्तन भी मौके पर पहुंच गया। दोनों भाई उस समय राजेश मिश्रा पर भारी पड़ गए। आक्रोशित राकेश कहासुनी के बाद उन्हें कुछ देर बाद देखने की धमकी देकर चला गया। कुछ देर बाद राकेश अपने दो सगे भतीजों के साथ खेत के पास पहुंचा उसने गुरपेज को सड़क पर बुलाते ही गोली मार दी। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर गुरकीर्तन सिंह खेत में ट्रैक्टर खड़ा कर पहुंचा तो हाथ में राइफल और तमंचे लेकर खड़े आरोपियों ने उसके सिर में ताबड़तोड़ तीन चार गोली मार दीं। दोनों को गोली मारने के बाद हत्यारोपी पैदल ही भागकर घर पहुंचे। परिजनों को पूरी जानकारी देने के बाद वह फरार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें