फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते के काटने से युवक की मौत

Fri, 28 Oct 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
कुत्ता
विज्ञापन
डेढ़ माह पूर्व पालतू कुत्ते के पिल्ले के काटे जाने के बाद रैबीज से हुई मौत का मामला सामने आया है। मामले में जहां विभागीय खामियों के आरोप लगाए जा रहे हैं, वहीं चिकित्सा विभाग द्वारा रैबीज से हुई मौत को लेकर संदेह जताया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गोपीपुरम आवासीय कालोनी निवासी बीडी जोशी के 26 वर्षीय अविवाहित पुत्र दीप जोशी की मौत का कारण आज से तकरीबन डेढ़ माह पूर्व उन्हीं के पालतू कुत्ते के पिल्ले के काटने से फैला रैबीज माना जा रहा है।

ग्रामीणों के मुताबिक दो दिन पूर्व मृतक की हालत अचानक बिगड़ गई थी। उसे हल्द्वानी के एसटीएच ले जाया गया थ। जहां जांच में मरीज के खून में रैबीज के लक्षण पाए जाने की पुष्टि हुई थी। बृहस्पतिवार दोपहर अचानक युवक बेसुध हो गया।
विज्ञापन


जब तक परिजन कुछ समझ पाते उसकी मौत हो गई। इधर, परिवार के ही अन्य लोगों को भी उक्त घरेलू कुत्ते के बच्चे द्वारा काटे जाने की जानकारी मिली है। परिवार के अन्य सदस्यों को एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगाए जाने की बात स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें