फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: DNA से पता लगेगा बिन ब्याही मां की बच्ची का कौन है पिता, नाबालिग छात्रा ने बालिका को दिया है जन्म

Fri, 20 Dec 2024 11:21 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

नवीं कक्षा की छात्रा की जन्मी बेटी के पिता का पता लगाने के लिए पुलिस डीएनए का सहारा लेगी।छात्रा और उसकी मां पूरे मामले में कुछ बताने को तैयार नहीं हुईं तो यह फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुखानी थाना क्षेत्र में रहने वाली नवीं कक्षा की छात्रा की जन्मी बेटी के पिता का पता लगाने के लिए पुलिस डीएनए का सहारा लेगी।छात्रा और उसकी मां पूरे मामले में कुछ बताने को तैयार नहीं हुईं तो यह फैसला लिया गया है। मुरादाबाद निवासी एक व्यक्ति मुखानी क्षेत्र में रहकर मजदूरी करता है। पत्नी लोगों के घरों में बर्तन धोने का काम करती है। पुलिस के अनुसार तीन बेटियां व एक बेटा है।

विज्ञापन


16 वर्षीय सबसे छोटी बेटी ने आठ दिसंबर को पेट में दर्द की बात मां को बताई। इस पर मां उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंची। वहां उसने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। शक होने पर अस्पताल प्रशासन ने बच्ची का आधार कार्ड देखा तो नाबालिग होने का पता चला था। इस पर अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना मुखानी पुलिस को दे दी।

पुलिस ने मामले में दुष्कर्म की धारा व पॉक्सो एक्ट में अपनी तरफ से केस दर्ज किया। एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि बच्ची को अभी सुशीला तिवारी अस्पताल में ही रखा गया है। वह पूरी तरह स्वस्थ है। पुलिस पूछताछ कर रही है। अभी तक मां-बेटी कुछ बताने को तैयार नहीं हुई हैं। शक के आधार पर पुलिस डीएनए सैंपल लेकर जांच कराएगी। इसके बाद जैविक पिता का पता लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें