फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों से कहा दिया- तुम्हारा सिस्टम ही खराब है

विज्ञापन
हल्द्वानी डीएम कैम कार्यालय में फरियाद सुनते डीएम धीराज गर्ब्याल। अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। इस बार जनता दरबार में डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने अधिकारियों पर जमकर गुस्सा निकाला। तहसील के कामों की लेटलतीफी पर अधिकारियों से कह दिया कि तुम्हारा सिस्टम ही खराब है। कोविड के दौरान मौखिक आदेशों पर किए गए कामों पर नाराजगी भी व्यक्त की। एडीएम को दो दिन में सभी बकाया बिलों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एडीएम ने बताया कि कोराना काल के दौरान किए गए कार्यों का अब भी करीब चार करोड़ रुपया बकाया है।
विज्ञापन

हल्द्वानी निवासी एक व्यक्ति ने फरियाद सुनाई कि उनकी जमीन अब नगर निगम में आ गई है इसलिए इसका वर्ग-4 भूमि विनियमितिकरण नहीं हो पाया है। तहसील में पैसा जमा करने गया था लेकिन पटवारी ने उसे डीएम कैंप कार्यालय में यह पूछने के लिए भेजा है कि 20 दिन में नियमितिकरण हो पाएगा या नहीं। इस पर एडीएम ने पटवारी को फोन कर फटकार लगाई। इसके बाद वहां बैठे अधिकारियों से कहा कि तुम्हारा सिस्टम ही खराब है।
दो ठेकेदारों ने कहा कि मौखिक आदेशों पर कोविड के बने सीसीसी सेंटर में आरओ आदि का काम किया। डेढ़ साल से उनका करीब पांच लाख रुपये का भुगतान नहीं हुआ है। इस पर डीएम का पारा चढ़ गया उन्होंने कहा कि मौखिक आदेशों में काम ही नहीं होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान हुए सभी कामों का बिल दो दिन में मांगिए और इनके भुगतान के लिए तुरंत फाइल शासन को भेजी जाए। जनता दरबार में मात्र 21 शिकायतें आईं।
विज्ञापन

शंकर लाल ने मांगी इच्छा मृत्यु
हल्दूचौड़ दीना निवासी दिव्यांग शंकर लाल ने राशन की दुकान या नौकरी की मांग की। ऐसा न करने पर उसे इच्छा मृत्यु देने के आदेश दिए जाए। डीएम ने स्टोन क्रशर में नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया लेकिन उसे इसे मानने से इन्कार कर दिया। डीएम ने नियमानुसार ग्राम सभा की खुली बैठक बुलाने के निर्देश एसडीएम को दिए।
अतिक्रमण हटाए और सड़कों के गड्ढे भरे नगर निगम
हल्द्वानी। डीएम धीराज गर्ब्याल ने अतिक्रमण और सड़कों के गड्ढों पर नाराजगी व्यक्त की। नगर आयुक्त को गड्ढे भरने और अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर आयुक्त से दिवाली अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के निर्देश दिए। उधर, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र की सड़कों के गड्ढे भरने के लिए शासन से 45 लाख रुपये मांगा गया था। लेकिन शासन ने बजट ही उपलब्ध नहीं कराया है।
नगर निगम अब 200 मीटर सड़क खोदने की ही देगा अनुमति
हल्द्वानी। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा कि गैस पाइप लाइन बिछा रही कंपनी सड़कों बेतरतीब खोद दे रही है। साथ ही गड्ढे भी बहुत देरी से भर रही है इसलिए नगर निगम अब 200 मीटर सड़क खोदने की अनुमति देगा। जब कंपनी इस सड़क को सही कर देगी। उसके बाद फिर 200 मीटर की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें