फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने परखा जीके

Sun, 07 Feb 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी दीपक रावत ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय चोपड़ा ज्योलीकोट का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय के कक्षा कक्षों में विद्युत व्यवस्था न होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन


उन्होंने शिक्षिका इंद्रा शर्मा को सभी कक्षा कक्षों में उचित प्रकाश व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। डीएम ने बच्चों से उनके पाठ्यक्रम से संबंधित कई सवाल पूछे। बच्चों ने भी बखूबी सवालों के जवाब दिए। जिस पर डीएम ने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए बच्चों को पुरस्कार बांटे।

निरीक्षण दौरान पाया गया कि स्कूल में 31 बच्चों पर 4 शिक्षक/शिक्षिकाएं तैनात हैं। प्रधानाचार्य राजेश्वरी दुबे चिल्ड्रेन केयर लीव व शिक्षक दिनेश मेडिकल छुट्टी पर मिले।
विज्ञापन


 जिलाधिकारी ने बच्चों व शिक्षकों से किताबों, ड्रेस व मध्याह्न भोजन की जानकारी ली। बच्चों व शिक्षिका ने बताया कि मध्याह्न भोजन की उचित व्यवस्था है तथा किताबें व ड्रेस भी समय से वितरित कर दिए गए हैं।

शिक्षिका इंद्रा शर्मा ने जिलाधिकारी को बताया कि स्कूल की छत क्षतिग्रस्त होने के कारण बरसात में टपकती है। जिससे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इस पर जिलाधिकारी ने स्कूल छत शीघ्र ठीक कराने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष चौहान, जिला पंचायत सदस्य डा. हरीश बिष्ट, कुंदन सिह, महेंद्र नेगी, ग्राम प्रधान जीवन चंद्रा आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें