फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएफ और कोटा एकेडमी ने जीते मैच

Tue, 26 May 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ भीमताल (नैनीताल)
विज्ञापन
विज्ञापन
वाईएमसीए की ओर से आयोजित जेके टायर एडवेंचर क्रिकेट कप प्रतियोगिता के तहत सोमवारा को हुए दो मुकाबलों में डीएलएफ गुड़गांव हरियाणा ने विनी क्रिकेट एकेडमी दिल्ली को और राजस्थान कोटा क्रिकेट एकेडमी ने सेंट अंजनी क्रिकेट क्लब लखनऊ को हराया।
विज्ञापन


सातताल स्थित खेल मैदान में हुए पहले मैच में राजस्थान कोटा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 150 रन बनाए। जवाब में सेंट अंजनी स्कूल लखनऊ की टीम 137 रन पर ऑलआउट हो गई। दूसरे मैच में विनी क्रिकेट एकेडमी दिल्ली ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 143 रन बनाए।

जिसमें तुषार वर्मा ने 30 और पार्थ ने 50 रनों का योगदान दिया। डीएलएफ की ओर से अनिकेत ने तीन विकेट लिए। जवाब में डीएलएफ गुड़गांव (हरियाणा) की टीम ने 20 ओवर में विपक्षी टीम के बराबर 143 रन बना लिए। टीम के लिए कार्तिक ने 58 रन बनाए। विनी क्रिकेट एकेडमी की ओर से अखिल गर्ग ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके।
विज्ञापन


निर्णय के लिए सुपर ओवर हुआ, जिसमें डीएलएफ ने मैच जीत लिया। विनी क्रिकेट एकेडमी के अखिल गर्ग को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि इंडियन एयरलाइंस के पायलट दीपक मैकलेरन थे। इस दौरान नोयल फिलिप, सुनील फिलिप, शशि सिंह आदि मौजूद थे।

आयोजक अफरोज मसीह ने बताया कि मंगलवार को विनी क्रिकेट एकेडमी और वाईएमसीए सातताल के बीच तथा हैरी क्रिकेट एकेडमी दिल्ली और एमनेटी रुद्रपुर के बीच मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें