गर्जिया मंदिर में असामाजिक तत्वों का आना थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभाविप कार्यकर्ताओं को इन लोगों को रोकने के लिए तपती धूप में जद्दोजहद करनी पड़ रही है, लेकिन पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। सोमवार को भी परिषद कार्यकर्ताओं ने मंदिर में तीन युवकों को पांच बोतल अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा। सभी को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
कालेज अध्यक्ष यतिन रौतेला, ब्लाक सहमंत्री जगदीश लोहनी ने बताया मंदिर में गौमूत्र, टीका लगाने के बाद भी असामाजिक तत्व नियमित आ रहे है। इस दौरान पूर्व छात्रसंघ जगमोहन सिंह बिष्ट, भूपेंद्र सिंह खाती, चंदन सिंह बिष्ट, शिखर भट्ट, सुमित जोशी, गौतम पांडे, मनोज जोशी आदि थे।