फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीके शर्मा बने बोट हाउस क्लब के महासचिव

Sat, 24 Jun 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल। 
विज्ञापन
DK SHARMA - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बोट हाउस क्लब के नए महासचिव हाइकोर्ट के वरिष्ठ अपर महाधिवक्ता डीके शर्मा को बनाया गया है। उनका चुनाव शनिवार को हुई वार्षिक साधारण बैठक में सर्वसम्मति से किया गया। नसीम ए खान और जेएस सरना को उपाध्यक्ष, विजय साह और दीप साह को संयुक्त सचिव चुना गया। इस दौरान नौ सदस्यीय कार्यकारिणी के निर्विरोध चुने जाने की घोषणा भी की गई।
विज्ञापन


क्लब के पदेन अध्यक्ष और कुमाऊं आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे बैठक हुई। निर्वाचन अधिकारी एमसी कांडपाल ने बताया कि कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 17 जून थी। उस दिन तक केवल नौ ही लोगों ने नामांकन किया।

इसमें डीके शर्मा, नसीम ए खान, जेएस सरना, मोहन चंद्र पांडे, विजय साह, दीप साह, राखी विर्क सिब्बल, आरके कर्नाटक, पंकज जायसवाल शामिल थे। अब आम सहमति से डीके शर्मा को महासचिव चुना गया है। बैठक में नीरज शारदा को बोट हाउस क्लब का आडिटर बनाए रखने को मंजूरी दी गई। बता दें कि क्लब के पदेन अध्यक्ष कुमाऊं आयुक्त और एक उपाध्यक्ष पदेन डीएम नैनीताल होते हैं।
विज्ञापन


वार्षिक सदस्यता शुल्क में 1500 रुपये की बढ़ोत्तरी 

वार्षिक साधारण बैठक में कार्यवाहक महासचिव डीके शर्मा ने वर्षभर की गतिविधियों और बजट को बैठक में रखा, जिसे आम सहमति से पारित कर लिया गया। बजट में क्लब के कार्ड रूम, टीटी रूम, वेट रूम, बिलियर्डस रूम से घाटा होने का उल्लेख किया गया।

किचन ठेके पर दिया गया है, इसलिए क्लब की आय बढ़ाने के लिए वार्षिक सदस्यता शुल्क ढाई हजार से बढ़ाकर चार हजार करने का फैसला लिया गया, लेकिन नई सदस्यता पर रोक जारी रहेगी। इसके अलावा क्लब के बुजुर्ग सदस्यों की सुविधा के लिए लिफ्ट संचालित करने को भी मंजूरी दी गई।

बैठक में पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल, महेश लाल साह, डॉ. भूपाल सिंह भाकुनी, जेके शर्मा, डॉ. नागेंद्र प्रसाद शर्मा, टीआर भट्ट, सीपी बृजवासी, एसएस फर्त्याल, अशोक शर्मा, रघुनाथ अरोरा आदि थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें