फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 2.5 करोड़ रुपये से जिला पंचायत क्षेत्रों का विकास होगा

Fri, 10 Oct 2025 02:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जिला पंचायत की बीती बोर्ड में लिए गए निर्णय के क्रम में प्रथम चरण में सभी जिपं सदस्यों के क्षेत्र में 2.5 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। इसी क्रम में जिपं अधिकारियों की ओर से सभी जिपं सदस्यों से प्रस्ताव मांगे गए हैंं।
विज्ञापन


बता दें कि नई जिला पंचायत के गठन से पूर्व प्रशासक की तैनाती के दौरान शासन की ओर से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए 2.5 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई थी। प्रशासक की ओर से पूर्व जिपं सदस्यों से इसके प्रस्ताव मांगे गए थे। किन्हीं कारणों से यह धनराशि खर्च नहीं हो पाई। नवगठित जिला पंचायत ने हाल ही में हुई बोर्ड बैठक में पूर्व सदस्यों की ओर से दिए गए सभी प्रस्तावों को ख़ारिज किया। तय किया कि अब यह धनराशि नए सदस्यों के प्रस्ताव के सापेक्ष खर्च की जाएगी। अपर मुख्य अधिकारी महेश विश्नोई ने बताया कि बीती बोर्ड बैठक में तय हुए बिंदुओं के सापेक्ष सभी सदस्यों से कार्य के सापेक्ष प्रस्ताव मांगे गए हैं। प्रस्ताव मिलने के बाद प्रथम चरण में इस 2.5 करोड़ रुपये की धनराशि से विकास कार्य किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें