फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला विकास प्राधिकरण का खेल: कागजों में भवन निर्माण सील, मौके पर बन गए भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिला विकास प्राधिकरण में पांच साल में जमकर खेल हुआ। चुनाव के समय तो यह खेल अपने चरम पर पहुंच गया। कागजों में अवैध निर्माण को सील किया गया, लेकिन मौके पर भवन बनकर इनका प्रयोग भी होने लगा। अब कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने जिला विकास प्राधिकरण के सचिव से इसकी पूरी रिपोर्ट मांगी है। उधर 800 वर्गमीटर से अधिक नजूल भूमि की सूची मांगते हुए इनके फ्री होल्ड पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बुधवार को जिला विकास प्राधिकरण के कार्यालय में छापा मारा था। छापे में भारी अनियमितता पायी गयी थी। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि प्राधिकरण ने कई अवैध निर्माण को सीज किया लेकिन मौके पर पूरी बिल्डिंग बन चुकी है। इसका इस्तेमाल भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण सचिव से इसकी पूरी सूची मांगी गई है। इसके बाद वह खुद इन भवनों का निरीक्षण करेंगे। कहा कि सील बिल्डिंग में काम हुआ होगा तो कार्रवाई तय है।
कुमाऊं कमिश्नर रावत ने कहा कि हल्द्वानी में पार्किंग सहित सरकारी कार्यालयों के जमीन नहीं है और नजूल की भूमि फ्री-होल्ड हो रही हैं। नजूल की भूमि पर सरकार का अधिकार होता है। ऐसे में 800 वर्ग मीटर से अधिक नजूल भूखंड की फ्री होल्ड पर रोक लगाते हुए इसकी सूची जिलाधिकारी नैनीताल और ऊधमसिंह नगर से मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें