फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बेल्ट खरीदने के दौरान विवाद, युवकों ने दुकानदार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल में बेल्ट खरीदने के दौरान पर्यटक व दुकानदार के बीच विवाद हो गया। दुकानदार ने पर्यटक पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मल्लीताल आवागढ़ कंपाउंड निवासी नावेद अली ने कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए कहा है कि सुबह साढ़े ग्यारह बजे अपनी दुकान पर था। दो लोग दुकान में आकर बेल्ट देखने लगे। बेल्ट के दाम बताने पर वह उस पर भड़क गए। विरोध पर वह गालीगलौज पर उतर गए और देखते ही देखते उससे मारपीट करने लगे जिसमें उसके चेहरे और पैर में चोट आई है। मारपीट के दौरान वह दुकान से सामान चुराकर भाग गए। उन्होंने दोनों युवकों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कोतवाल हेम पंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें