रामनगर। युवक की पिटाई का वीडियो वायरल होने होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों से पुलिस ने तमंचा भी बरामद किया है।
सीओ सुमित पांडे ने बताया कि शुभम कश्यप निवासी मोहल्ला भवानीगंज की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। पीड़ित के अनुसार, आरोपी गुमराह कर बुलेट पर बैठाकर ले गए थे और पीटने के बाद कनपटी पर तमंचा रख दिया। आरोप है कि हमलावरों ने जेब से पर्स भी लूट लिया था। पुलिस ने आरोपी समीर खान निवासी बंबाघेर रामनगर, ईशान खान निवासी शक्तिनगर पूछड़ी और रिहान अल्वी निवासी तेलीपुरा रामनगर को निगम में बंद पड़ी आरामशीन के खंडहर से पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा, बाइक, लूटा पर्स बरामद किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।